वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी : नामांकन से चूके छात्रों को बड़ा मौका, 25 जुलाई तक ले सकेंगे एडमिशन

VKSU UG Admission 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित छात्रों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया है. 20 से 25 जुलाई 2026 तक छात्र आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर सीधे प्रवेश ले सकते हैं.

VKSU UG Admission 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे सभी छात्रों को राहत देते हुए 20 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक नामांकन का एक और अवसर प्रदान किया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार, चयनित महाविद्यालयों में छात्र-छात्राएं अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराने तथा निर्धारित नामांकन शुल्क जमा करने के बाद सीधे प्रवेश ले सकेंगे.

आवेदन में त्रुटि सुधार के साथ होगा एडमिशन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रक्रिया को लेकर स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट किया है. निर्देश में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में पूर्व में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है, वे भी चयनित महाविद्यालय में जाकर निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं. इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा सभी संबंधित दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के उपरांत उनका नामांकन पूरी तरह सुनिश्चित किया जाएगा. त्रुटि वाले छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है.

Arrah News : निर्धारित तिथि के बाद नहीं मिलेगा अवसर

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित महाविद्यालय में पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरी करने की अपील की है. इसके साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं कराया जाता है, तो अभ्यर्थी इस विशेष अवसर से पूरी तरह वंचित हो सकते हैं.

Also Read : आरा : बिहिया में दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh pandey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >