15 अक्टूबर को होगी अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष चर्चा

आरा सदर प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध विभिन्न आरोपों को लेकर 15 अक्तूबर को पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष चर्चा की जायेगी.

आरा. आरा सदर प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध विभिन्न आरोपों को लेकर 15 अक्तूबर को पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष चर्चा की जायेगी. इस दौरान देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठेगा प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख की जाएगी कुर्सी या बचेगी यह बैठक में ही तय हो पायेगा. इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन ने सदस्यों को पत्र देकर कहा है कि प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए प्रखंड प्रतिनिधि भवन आरा सदर में 15 अक्टूबर को 12:45 बजे अपराह्न से पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाई गई है.

इनके विरुद्ध लाया गया है अविश्वास प्रस्ताव :

आरा सदर प्रखंड प्रमुख, जय कुमारी देवी, आरा सदर प्रखंड उप प्रमुख, भागीरथ यादव.

प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध क्या है आरोप :

प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों ने कई तरह के आरोप लगाए हैं. इनमें कहा गया है कि प्रखंड प्रमुख जय कुमारी देवी के द्वारा पंचायत समिति की बैठक समय से नहीं बुलाई जाती है. प्रखंड स्तर पर सात समितियां की गठन के बावजूद 2 साल में एक बार भी बैठक नहीं कराई गयी. पंचायत समिति सदस्यों को विकास से वंचित कर देना,एक ही पंचायत में अर्थात आपके द्वारा अपने पंचायत में सबसे अधिक योजना का क्रियान्वयन कराना,इनके द्वारा प्रखंड में वित्तीय अनियमितता पर किसी तरह की अंकुश नहीं लगाना आदि शामिल है. पंचायत समिति सदस्यों ने कहा है कि इस परिस्थिति में प्रखंड प्रमुख पद पर कार्य करने के योग्य नहीं रह गई हैं.

उप प्रमुख के विरुद्ध क्या मुख्य आरोप :

वर्तमान प्रखंड उप प्रमुख के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों ने कई तरह के आरोप लगाए हैं इनमें उनका कहना है कि आरा सदर प्रखंड उप प्रमुख ने पंचायत समिति की बैठक प्रमुख के द्वारा नहीं बुलाने पर आपके द्वारा बैठक बुलाने की पहल नहीं की गयी. आपके द्वारा प्रखंड प्रमुख से मिलकर अपने पंचायत में केवल विकास कराना एवं प्रखंड में पैसा का बंदरबांट कराना, आपके द्वारा प्रमुख को वरगला कर 2024- 25 की बीपीडीपी योजना चंद पंचायत में अपलोड कर दिया गया. शेष सदस्यों को योजना से वंचित कर दिया गया. सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष होने के बावजूद 2 वर्ष में एक भी बार बैठक नहीं बैठक करायी गयी.

16 पंचायत समिति सदस्यों ने दिया है आवेदन :

आरा सदर प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध 16 पंचायत समिति सदस्यों ने आवेदन दिया है तथा कहा है कि हमारा विश्वास इन पर नहीं रह गया है. इसलिए हम अविश्वास का प्रस्ताव करते हैं.

पंचायत समिति सदस्यों की कुल संख्या है 27 :

आरा सदर प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की कुल संख्या 27 है. इनमें वर्तमान में एक प्रमुख एवं एक उप प्रमुख हैं. शामिल सदस्यों में जय कुमारी, प्रखंड प्रमुख, भागीरथ यादव, उप प्रमुख, सोनी दुबे, पंचायत समिति सदस्य, राजेंद्र पासवान, अनीता देवी, रीता देवी, अंशु सिंह, जूली देवी, पूनम देवी, राम जी सिंह, वीरेंद्र कहार, सहखन खातून, हरे कृष्णा प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, सुमन देवी, लाल बाबू प्रसाद, बलराम राय, आनंद यादव, सुशीला देवी, मिनता देवी, सूर्य प्रताप सिंह, सोनाझारी देवी, जनार्दन गोंड, राजेश सिंह, प्रियंका कुमारी, आनंद शर्मा, सत्येंद्र कुमार.

विशेष चर्चा के लिए बैठक का स्थान – प्रखंड प्रतिनिधि भवन

चर्चा शुरू करने का समय – 12:45 बजे

बैठक की तिथि – 15 अक्टूबर 2024

बैठक के बाद क्या होगा :

बैठक में विशेष चर्चा के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड उप प्रमुख के कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी एवं नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई जायेगी. वोटिंग के दौरान यदि आरा सदर प्रखंड प्रमुख एवं आरा सदर प्रखंड उप प्रमुख को बहुमत प्राप्त हो जाता है तो स्थिति यथावत बनी रहेगी. यदि उन्हें आवश्यकता से कम मत प्राप्त होते हैं एवं उनकी कुर्सी चली जाती है तो फिर नए प्रमुख एवं उप प्रमुख के चुनाव को लेकर तिथि तय की जायेगी तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में बैठक कर प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर