कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, दो करोड़ रुपये का नुकसान

ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों की मंगायी गयी थी बड़ी खेप

आरा.

नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ला स्थित एक कपड़ा के गोदाम में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गयी. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है. देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. कपड़े के गोदाम में भीषण आग लगने के कारण करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जल कर राख हो गयी. गोदाम में ठंड के कपड़े, शादी के कपड़े, लहंगा बनारसी साड़ी समेत महंगे कपड़े और बच्चों के कपड़े शामिल थे. इस गोदाम में दर्जनों व्यापारियों एवं टेंट हाउस के कपड़े मंगा कर रखे गये थे. आग लगने की सूचना छठव्रतियों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी. सूचना मिलने के बाद दमकल की करीब चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश करने लगीं. इस घटना को लेकर आसपास के इलाकों में अफरा–तफरी का माहौल कायम हो गया. वहीं, आग के भीषण लपटें लगातार बढ़ने के कारण अगल-बगल दुकान एवं गोदामों में आग लगने की खतरा मंडरा रहा है. वहीं, टेंट हाउस के मालिक राजू कुमार ने बताया कि अभी पर्व त्योहार के मौके पर नये कपड़े काफी मात्रा में मंगाये गये थे. तभी अचानक किसी ने सूचना दी कि ट्रांसफर कंपनी के गोदाम में भीषण आग लगी है. बाद में मौके पर पहुंचे, तो देखा कि पूरी तरह से गोदाम में रखे कपड़े जल चुके हैं. नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. इस आग लगी के कारण करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये के नुकसान हो सकते हैं. इधर अग्निशमन पदाधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम वहां पहुंच गयी और आग बुझाने के प्रयास में लग गयी. बाद में छह दमकल की गाड़ियों को यहां मंगाया गया. काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया है. लेकिन पूरी तरह बुझाने के लिए थोड़ा समय लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >