रक्षाबंधन पर भाई-बहनों से गुलजार रहा आरा, मिठाई दुकानों पर भीड़; दूर जाने वालों को बसों का इंतजार

जिले में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया और भाइयों ने उपहार भेंट किए. घर-घर में विशेष पकवान बने और उत्सव का माहौल रहा.

Arrah Raksha Bandhan Celebration : भाई एवं बहन के अमर प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन जिले में धूमधाम व परंपरागत ढंग से मनाया गया. भाई और बहन के लिए यह सबसे बड़ा त्योहार है. रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्यार, त्याग और समर्पण को दर्शाता है.

इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया, वहीं भाइयों ने भी उन्हें तरह-तरह के उपहार भेंट किए.

बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की मांगी कामना, घर-घर बने विशेष पकवान

रक्षाबंधन को लेकर बहनों ने कई दिनों पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं. शुक्रवार की सुबह से ही बहनें सज-धजकर तैयार होने में जुट गईं.

भाइयों के तैयार होने के बाद बहनों ने उन्हें रक्षासूत्र बांधा और आजीवन सुरक्षा का वचन लिया. इसके साथ ही बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना भी की.

घर-घर में रक्षाबंधन के पर्व पर तरह-तरह के पकवान बने थे. बहनों ने भाइयों की कलाइयां राखियों से सजाने के बाद उन्हें मिठाइयां खिलाईं.

सड़कों पर बनी रही काफी चहल-पहल, उपहारों का हुआ आदान-प्रदान

बहनों ने घर में भाई को राखी बांधी और फिर दूरदराज के भाइयों को राखियां बांधने निकल पड़ीं. वहीं भाई भी बहनों के यहां पहुंचे और राखियां बंधवाईं.

भाइयों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया और उपहार में मिठाइयां व नगद राशि दी, जिससे वातावरण काफी खुशनुमा बना रहा.

नगर में दोपहिया, चार पहिया वाहनों, रिक्शा और ऑटो से भाई-बहनों का आना-जाना लगा रहा, जिससे सड़कों पर काफी भीड़-भाड़ का माहौल बना हुआ था.

कार्टून वाली राखियों से बच्चों में दिखा उत्साह, दुकानों पर उमड़ी भीड़

रक्षाबंधन पर्व को लेकर छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. अटखेलियों के बीच छोटे भाई-बहनों ने भी रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया. बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर कार्टून वाली राखियां बांधी.

Also Read : सावन पूर्णिमा पर गया के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जल-दूध से हुआ महादेव का अभिषेक

राखियों की दुकानों के साथ ही मिठाइयों की दुकानों पर भी सुबह से ही भीड़ उमड़ रही थी. मिठाई कारोबारी भी तरह-तरह की मिठाइयां बेच रहे थे, जिनमें खोआ, छेना के साथ ही बेसन की मिठाइयों की ज्यादा बिक्री देखने को मिली.

बस स्टैंड और ट्रेनों में दिखी भारी भीड़, सवारी के लिए करना पड़ा इंतजार

दूरदराज रह रही बहनें भाइयों के यहां पहुंचकर राखी बांधने के लिए सुबह से ही व्याकुल थीं. इसके लिए वे सुबह से ही अपने घरों से बस स्टैंड पर पहुंच गई थीं. हर रूट पर रक्षाबंधन के अवसर पर बसों की कमी देखने को मिली, वहीं लोकल ट्रेनों में भी काफी भीड़-भाड़ दिख रही थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >