शाहपुर में नए इलाकों को अपनी आगोश में ले रही गंगा, 6 सड़कों पर चढ़ा बाढ़ का पानी

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने शाहपुर के नए इलाकों को अपनी आगोश में ले लिया है. बाढ़ के पानी से करीब आधा दर्जन सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. दामोदरपुर और जवइनिया में परवल की खेती पूरी तरह नष्ट हो गई है, वहीं लाक्षुटोला गांव में सैकड़ों भैंसें पानी में बह गईं.

Shahpur Flood News (मिथिलेश्वर प्रसाद सिन्हा) : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण बाढ़ का पानी नए-नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रहा है. बाढ़ के हालात के मद्देनजर शाहपुर सीओ आनंद प्रकाश ने जवइनिया, लालू डेरा, बहोरनपुर, लाक्षुटोला तथा गौरा पंचायत का दौरा कर बाढ़ से उत्पन्न हुए हालात का जायजा लिया, और राजस्व कर्मचारियों को क्षेत्र में रहकर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.

सड़कों पर चढ़ा बाढ़ का पानी और आवागमन प्रभावित

क्षेत्र के करीब आधा दर्जन सड़कों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है. प्रभावित मार्गों में सारंगपुर-लाक्षुटोला पथ, करजा-चारघट पथ, गौरा-गोविंदपुर पथ, चमरपुर-बहोरनपुर पथ, सोनकी-बुझाराय का डेरा पथ व मरचइया-राम दयाल ठाकुर का डेरा पथ शामिल हैं.

विद्यालयों और फसलों को भारी नुकसान

बाढ़ के पानी के खेतों में घुसने के कारण सैकड़ों एकड़ में लगी खड़ी फसलें नष्ट होने के कगार पर हैं, विशेषकर दामोदरपुर व जवइनिया के बधार में परवल की खेती पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है. वहीं, विद्यालयों के आसपास पानी पहुंच जाने के कारण एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का संचालन बंद होने के कगार पर है.

Also Read : भोजपुर : बड़हरा में गंगा का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी, 24-48 घंटे में राहत की उम्मीद

कई पंचायतों के गांवों में फैला बाढ़ का पानी

लाक्षुटोला, दामोदरपुर, लालू डेरा, बहोरनपुर, प्रसौन्डा, बरिसवन, गौरा, करजा, डुमरिया, सहजौली, हरिहरपुर, सुहिया व ईश्वरपुरा पंचायतों के कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है, और एहतियात के तौर पर कई गांवों में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >