अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक धराया

तरारी थानांतर्गत सारा गांव से की गयी गिरफ्तारी

आरा.

भोजपुर पुलिस को घटना का अंजाम देने के पूर्व ही एक बड़ी उपलब्धी हाथ लगी है. घटना का अंजाम देने के पूर्व ही एक अभियुक्त को रिवाल्वर व कारतूस के साथ पुलिस ने धर दबोचा. इसकी जानकारी देते हुए पीरो एसडीपीओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तरारी थानांतर्गत सारा गांव के संतोश सिंह के दरवाजे पर बम शंकर सिंह नामक व्यक्ति नशे की हालत में हाथ में रिवाल्वर लेकर जान से मारने की नियत से धमकी दे रहा था. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. गठित टीम द्वारा तरारी थानांतर्गत सारा गांव के बमशंकर सिंह को तलाशी के क्रम में रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >