प्लेटफार्म संख्या एक पर एक महिला जख्मी अवस्था में बरामद

घायल महिला बक्सर जिले की है रहनेवाली

आरा. यात्रियों द्वारा समय करीब 13:30 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि आरा स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या एक पर एक महिला गिरकर घायल अवस्था में पड़ी है. उक्त सूचना के अनुपालन में ड्यूटी में तैनात आरक्षी राकेश कुमार तथा जीआरपी आरा के स्टाफ के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घायल महिला को इलाज हेतु सदर अस्पताल आरा पहुंचाया गया तथा उसके परिजन को सूचना दिया गया. सूचना पाकर घायल महिला के भाई विकास यादव मोबाइल सदर अस्पताल आरा पहुंचे तथा पूछने पर बताएं कि घायल महिला रितु देवी उम्र 28 बरस पति मुनीब यादव ग्राम बिशुपुर थाना नैनिजोर जिला बक्सर बताया तथा जिसे बेहतर इलाज हेतु उनके परिजन कहीं दूसरे हॉस्पिटल में ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >