भोजपुर डीएम के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की उपस्थिति में रामको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बिहिया, भोजपुर द्वारा निक्षय मित्र के रूप में सहभागिता करते हुए 100 टीबी मरीजों को गोद लिया गया. इस अवसर पर भोजपुर समाहरणालय परिसर में मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया.
टीबी उन्मूलन के लिए समाज की सहभागिता पर बल
कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता पर बल दिया गया तथा सभी से निक्षय मित्र अभियान से जुड़कर टीबी मरीजों के पोषण एवं उपचार में सहयोग करने की अपील की गई.
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं प्रतिनिधि
इस अवसर पर डॉ. ए. अहमद (जिला संचारी रोग पदाधिकारी, भोजपुर), रामको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बिहिया, भोजपुर के प्रतिनिधिगण, जिला समन्वयक, डॉक्टर बार यू की टीम, रामको महाप्रबंधक विदित सिंह, एचआर रामविलास पाण्डेय, प्रशांत सिंह तथा टीबी विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
