भारत लोकतंत्र की जननी है : डॉ नरेंद्र

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

आरा

. महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम कॉलेज के एनएसएस तथा लिटरेरी क्लब एवं एमिटी विश्वविद्यालय,पटना के इलेक्टोरल लिटरेरी क्लब के द्वारा संयुक्त रूप में किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ नरेंद्र प्रताप पालित, डॉ स्मृति चौधरी, एमिटी विश्वविद्यालय के कुंदन कुमार ने किया. प्राचार्य प्रोफेसर पालित ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है तथा यह बुद्ध काल में यहां प्रचलित था. भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. लोकतंत्र की सफलता का आधार मतदान हैं, इसलिए अधिक से अधिक मतदाताओं को लोकतंत्र में अपना मतदान करना चाहिए. मतदान प्रलोभन हीन तथा स्वविवेक से करना चाहिए. इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा निबंध लेखन तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 44 छात्राओं ने भाग लिया. प्रियांशी सिंह, कल्पना कुमारी, कोमल कुमारी, मुस्कान कुमारी तथा अनुपम प्रभा को मतदाता जागरूकता अभियान में अच्छे कार्य के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रो राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ तसनीम फातिमा, डॉ अनुपमा, डॉ स्मिता, डॉ सुमाइला, डॉ पूनम, डॉ सरोज, डॉ अमरेश, डॉ राकेश, डॉ युगल आदि शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >