अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौत

गजराजगंज गांव स्थित काली मंदिर के समीप हुई घटना

आरा.

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज गांव स्थित काली मंदिर के समीप शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच रही. जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत गजराजगंज गांव निवासी स्व. राजेंद्र शर्मा की 60 वर्षीया पत्नी सावित्री देवी हैं. इधर मृतका के नितिन दामाद अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह घर से बाहर गई थी. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा फोन कर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे, तभी स्थानीय थाना भी वहां पहुंच गयी. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतका को सिर्फ दो पुत्री मालती देवी एवं बेबी देवी है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >