गड़हनी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ सात चोरों को भेजा जेल

अलग-अलग जगहों से किये गये आरोपित गिरफ्तार

गड़हनी.

थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गड़हनी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ सात लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया. पकड़े गये अभियुक्त अलग-अलग कांडों के आरोपित हैं. तीन अभियुक्त पहरपुर गांव के खेत सें पंप सेट मोटर चोरी में पकड़े गये हैं, जिसमें कांड संख्या 134/24 के तहत ऋषिकांत सिंह के पुत्र गुलशन कुमार, स्व प्रमोद पासवान के पुत्र दीपक पासवान, रामचंद्र चौधरी के पुत्र छठू चौधरी तीनों अगिआंव निवासी बताये जा रहे हैं. तीनों को पहरपुर गांव के खेत में लगा मोटर चोरी करने का आरोप है. चोरी किये गये पंप सेट मोटर बरामद करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया. वहीं अगिआंव ब्लॉक परिसर से समरसेबल चोरी करने के आरोप में चार अभियुक्तों को पकड़ा गया, जिनमें नागमणि महतो के पुत्र वकील महतो उर्फ धनंजय कुमार, स्व महेंद्र डोम के पुत्र लल्लू डोम दोनों समरसेबल चोरी का घटना का अंजाम दिया. वहीं मिस्त्री चुनमुन कुमार पिता दशरथ महतो ने चोरी के समरसेबल खरीद लिया था. तीनों अगिआंव के निवासी बताये जा रहे हैं. वहीं मिस्त्री चुनमुन द्वारा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी कलक्टर सिंह के पुत्र कामेंद्र सिंह से बेच दिया गया था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस निरीक्षक सह गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि सातों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. इन सभी द्वारा दो घटनाओं काे अंजाम दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >