अधेड़ का सिर कुचला हुआ अर्धनग्न शव बरामद

बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव स्थित बांध के नीचे नदी किनारे से बरामद हुआ शव

आरा/बड़हरा

. बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला स्थित बांध के नीचे नदी किनारे से एक अज्ञात 45 वर्षीय अधेड़ का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है. मृतक के शरीर के चेहरे का हिस्सा पूरी तरह कुचला हुआ है, जिसके कारण पुलिस द्वारा हत्या कर शव को फेंक जाने की आशंका जतायी जा रही है. शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना बड़हरा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात अधेड़ की मौत सिर कुचल कर हत्या करने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >