बारात में नाच देखने के दौरान चली गोली, एक जख्मी

सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव में रविवार की रात हुई घटना

सहार. स्थानीय थाना क्षेत्र के बरुही में रविवार की रात्रि में बारात में नाच देखने के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर के जख्म कर दिया गया, जिसके बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी माहौल कायम हो गया. हालांकि ग्रामीणों के द्वारा आरोपित को पड़कर स्थानीय थाना को सुपुर्द किया गया. जानकारी के अनुसार रविवार की रात बरुही निवासी अंटू राम की बेटी टूनी कुमारी की बारात सिकरहटा से आयी थी. बरात में नाच का कार्यक्रम था. नाच देखने आये गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव निवासी गजेंद्र यादव के पुत्र सूरज यादव, बजरेयां निवासी भोला यादव के पुत्र लालजी यादव, विक्की यादव और शंभू यादव ने यादव वाला गाना बजाने को कहा, लेकिन जब गाना नहीं बजाया गया, तो ये लोग नाच को बंद करा दिये. नाच बंद कराने पर बरुही निवासी वकील राम के 40 वर्षीय पुत्र संतोष राम ने आपत्ति जतायी और नाच को दुबारा शुरू करा दिया. इससे नाराज सूरज यादव ने संतोष राम पर पिस्तौल तान दी और जैसे से बचने के लिए सूरज राम पिस्तौल को पकड़ना चाहा, आरोपित ने गोली चला दी, जिससे संतोष राम बुरी तरह से जख्मी हो गया. इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी और मौजूद ग्रामीणों ने सूरज यादव को पिस्टल और गोली के साथ पकड़ लिया तथा पुलिस को सुपुर्द किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने सूरज यादव के साथ मारपीट भी की. इस मामले को लेकर गोली से जख्मी संतोष राम ने स्थानीय थाना में चार लोगों पर मामला दर्ज कराया है. अपने लिखित आवेदन में संतोष राम ने कहा कि चचेरे भाई की बेटी की शादी में नाच देखने के लिए, चारों आरोपित आये थे और यादव जाति वाला गाना बजाने को लेकर नाच को बंद करा दिये. हमने जब दुबारा नाच चालू कराया, तो सूरज यादव ने हत्या की नीयत से मेरे उपर पिस्टल तान दी. मैंने पिस्टल धरने की कोशिश की, जिसके बाद जांघ में गोली मार दी, जिसके कारण मैं जख्मी हो गया. ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सूरज यादव को 7.6 देसी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.