वृद्ध के रुपये उड़ाने के मामले में पकड़ा गया आरोपित, राशि बरामद

बिहिया नगर से सोमवार को स्टेट बैंक से रुपये निकालकर जा रहे वृद्ध से छीन लिया था पैसा

बिहिया. थाना क्षेत्र के बिहिया नगर से सोमवार को स्टेट बैंक से रुपये निकालकर जा रहे वृद्ध का उचक्के ने ब्लेड मारकर पैसे गायब कर दिये. हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की तत्परता से भाग रहे युवक को पकड़ लिया गया. पकड़े गये युवक का नाम विकास तिवारी है, जो आरा नवादा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप का रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार बिहिया नगर के बनारसी टोला निवासी भगवानजी पांडेय सोमवार को एसबीआइ से 10 हजार रुपये लेकर घर जा रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने उनके थैले में ब्लेड मारकर रुपये निकाल लिया और भाग निकला. मामले की भनक मिलने पर तथा हो-हल्ला होने पर आरोपित युवक को धर दबोचा गया. युवक की तलाशी लिए जाने पर उसके पास से उड़ाये गये रुपये बरामद कर लिये गये. पकड़े गये आरोपित युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >