सोलर पैनल लगवाने का मौका, भोजपुर के नगर निकायों में आज से शुरू होगा लोन मेला, बिजली बिल में मिलेगी राहत

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए भोजपुर में विशेष लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है. आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सोलर पैनल लगवाने और बिजली बिल में भारी राहत पाने का यह सुनहरा अवसर न चूकें.

घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली खर्च कम करने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भोजपुर जिले के सभी नगर निकायों में लोन मेला आयोजित किया जाएगा.

इस मेले के माध्यम से नए आवेदनों की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का भी जल्द निपटारा किया जाएगा.

पूरे सप्ताह लगाया जाएगा लोन मेला

उप विकास आयुक्त, भोजपुर के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल आरा और जगदीशपुर की ओर से जिले के आरा नगर निगम, नगर परिषद पीरो और नगर पंचायत कोइलवर, गड़हनी, जगदीशपुर, बिहिया व शाहपुर में पूरे सप्ताह लोन मेला लगाया जाएगा.

विद्युत कार्यपालक अभियंता, आरा ई. निखिल कुमार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के इच्छुक आवेदकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित लोन मेला में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजना का लाभ प्राप्त करें.

साथ ही, जिन लाभुकों के बैंक ऋण संबंधी आवेदन लंबित हैं, वे भी लोन मेला में भाग लेकर अपने मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन कराएं.

लोन मेला के आयोजन की तिथियां

  • 28 जुलाई 2026 (मंगलवार)
  • 29 जुलाई 2026 (बुधवार)
  • 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)
  • 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
  • 01 अगस्त 2026 (शनिवार)
  • 11 अगस्त 2026 (मंगलवार)
  • 18 अगस्त 2026 (मंगलवार)
  • 25 अगस्त 2026 (मंगलवार)

आवश्यक दस्तावेजों के साथ करें शिरकत

योजना का लाभ उठाने और लोन मेले का पूर्ण फायदा लेने के लिए सभी इच्छुक लाभुकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेजों, पहचान पत्र और बैंक से जुड़े कागजातों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहें.

इससे आवेदकों को नए आवेदन जमा करने में और बैंकों में अटके मामलों को सुलझाने में काफी सहूलियत मिलेगी.

योजना का उद्देश्य और लाभ

इस विशेष लोन मेले का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आसानी से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है.

इस योजना के माध्यम से लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं, जिससे बिजली बिल में भारी राहत मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >