आरा में परीक्षा कॉपी ले जाने वाले पिकअप में मिला प्रतिबंधित मांस, चालक समेत वाहन जब्त

आरा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. परीक्षा की कॉपियां ले जा रहे एक पिकअप वाहन में संदिग्ध मांस लदा पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जांच जारी है.

Arrah Suspicious Meat Case : आरा प्रशासनिक व्यवस्था के बीच जिले में अवैध मांस तस्करी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. बुधवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एपीओ परीक्षा की कॉपियां ले जाने के लिए आए एक पिकअप वाहन में संदिग्ध मांस लदा पाया गया.

जानकारी के अनुसार, उक्त पिकअप वाहन को प्रशासनिक कार्य के तहत परीक्षा की कॉपियां पहुंचाने के लिए बुलाया गया था. जैसे ही कर्मियों ने वाहन को खोला, उसमें मांस लदा देख सभी हैरान रह गए. आशंका जताई जा रही है कि यह गोमांस हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Arrah News : कर्मियों ने चालक को रोका

घटना के बाद वहां मौजूद कोषागार के गार्ड और कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप चालक को वहीं बैठा लिया और मामले की सूचना तुरंत संबंधित थाना को दी.

बताया जा रहा है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई.

Arrah Police : जांच के बाद होगा खुलासा

पिकअप वाहन का नंबर BR-03GB-9951 बताया गया है. प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है.

फिलहाल पुलिस के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वाहन में लदा मांस किस प्रकार का था और यह कहां से लाया जा रहा था.

घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

Also Read : भोजपुर के 67 राजस्व कर्मियों का तबादला, 17 जुलाई तक नए स्थान पर जाने के लिए कार्यमुक्त करने का आदेश जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >