देश के सर्वमान्य नेता और हरित क्रांति के जनक थे बाबू जगजीवन राम : मीरा कुमार

पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की मनायी गयी 38वीं पुण्यतिथि

आरा.

देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 38वीं पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय शहीद भवन में मनायी गयी. इससे पूर्व चंदवा स्थित उनके समाधि स्थल समेत जिले के कई जगहों पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. चंदवा स्थित बाबू जगजीवन राम के समाधी स्थल पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत कई गण्यमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान समाधि स्थल के पास सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने सर्वप्रथम बाबू जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की. तत्पश्चात बाबू जी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मीरा कुमार ने बताया कि मैं जब भी आरा आती हूं, मुझे एक नयी ऊर्जा प्राप्त होती है. उन्होंने बाबू जी को देश का सर्वमान्य नेता और हरित क्रांति का जनक बताया. युवा नेता एआइसीसी प्रवक्ता अंशुल अभिजित ने बताया कि बाबू जी हमेशा से कहा करते थे कि ईश्वर ने इंसान को आंखें दूसरे के दर्द को देखने और उसके निदान करने के लिए प्रदान की है. सासाराम लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद मनोज कुमार ने भारत सरकार से बाबू जी के लिए देश का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न की मांग की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बाबू जी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर प्रो बलिराज ठाकुर, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, सत्य प्रकाश राय, प्रो अरुण कुमार सिंह, श्रीधर तिवारी, संतोष पांडेय, उपेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रो निर्मल सिंह, राकेश त्रिपाठी, रजी अहमद, मुकेश कुमार चंद्र वंशी, शशि कांत तिवारी, तीर्थ नाथ दुबे, बिहारी सिंह, योगेंद्र सिंह, हीरा लाल दुबे, रामबचन तिवारी, मनोज अंजनी, चितरंजन सिंह मुन्ना, अरबिंद सिंह, अब्दुल कलाम कुरैशी, मदन मोहन तिवारी, प्रभा सिंह यादव, तारकेश्वर यादव, रोहित तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, घनश्याम चौधरी, अविनाश मिश्रा, उदय राम, डॉ शिव नाथ पासवान, प्रमोद राय, बिजेंद्र यादव, रामकुमार चौधरी, बीरेंद्र मिश्रा, प्रभा सिंह यादव, अब्दुल सलाम कुरैशी, रामबचन तिवारी, भास्क मिश्रा सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >