अशोक वाटिका में मां सीता से मिल हनुमान जी ने जला डाली लंका

रामलीला के आठवें दिन अत्री, अनसूया, सीता हरण व बाली वध का हुआ मंचन

आरा.

रामलीला के आठवें दिन 400 वर्ष पुरानी संस्था नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा और समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम की आरती की गयी. उसके बाद वृंदावन मंडली के कलाकारों द्वारा प्रथम दृश्य में महर्षि अत्रि और माता अनसूया से राम और सीता की भेंट को दर्शाया गया, जिसमें माता अनसूया सीता को पति धर्म बतलाती दिख रही हैं. दूसरे दृश्य में मारीच की सहायता से राम और लक्ष्मण को सीता से दूर भेज कर रावण द्वारा छल से सीता का हरण दिखाया गया. .तीसरे दृश्य में सुग्रीव और बाली के बीच में युद्ध दिखाया दिखाया गया और प्रभु श्री राम बालि का वध करते दिखाये गये. उसके पश्चात सुग्रीव द्वारा हनुमान को सीता की खोज में लंका भेजा जा रहा है, जहां पर सीता से मिलकर हनुमान प्रभु राम का संदेश देते हैं. अशोक वाटिका में अक्षय और मेघनाथ का हनुमान से युद्ध दिखाया गया. उसके बाद हनुमान द्वारा लंका दहन का दृश्य दर्शाया गया. इस दृश्य के बाद विभीषण द्वारा रावण को धर्म की नीति सिखाया जा रहा है. मगर रावण विभीषण को लात मार कर भगा देता है. जिससे वह प्रभु श्री राम के शरण में चला जाता है. मंडली द्वारा कार्यक्रम का मंचन बहुत ही सराहनीय था. अध्यक्ष सोनू राय ने आज की पीढ़ी को विभीषण से धर्म की शिक्षा और हनुमान से अपने स्वामी के प्रति वफादारी और अनसूया से पति धर्म जैसे शिक्षा लेने की बात कही. उन्होंने आये हुए अतिथियों का अभिवादन किया और वृंदावन की मंडली के इस मंचन के लिए सराहना की. मुख्य अतिथियों में बीरबल यादव ,अमित केसरी, राकेश रंजन उर्फ पुतुल जी, सूर्यकांत पांडे , अजय जी, मुन्ना सिंह, हरेंद्र पांडेय, मनोज सिंह, मंटू सिंह, संरक्षक मंडल में हकीम प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, विजय भारती, मदन प्रसाद, शंभूनाथ केसरी ,सचिव शंभूनाथ प्रसाद ,मंच संचालन दिलीप गुप्ता ने किया इस कार्यक्रम की जानकारी प्रवक्ता पंकज प्रभाकर ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर