ara news : अच्छे कर्म से ही मनुष्य को सुख की होती है प्राप्ति : जीयर स्वामी

खजुरिया गांव में चल रहा श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ

आरा.

आरा प्रखंड के खजुरिया गांव में प्रवचन करते हुए जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि हमारे द्वारा किये हुए कर्मों का फल सुख और दुख के रूप में प्राप्त होता है. स्वामी जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार हमारे चाहने के बाद भी दुख हमारा पीछा नहीं छोड़ता है. ठीक उसी प्रकार से हम नहीं भी कामना करेंगे, तो हमारा सुख और आनंद हमारे पास रहेगा. जैसे हम दुख के लिए प्रयास नहीं करते हैं. उसी प्रकार सुख के लिए भी हमें प्रयास नहीं करनी चाहिए. हमें कर्तव्य व कर्म को अच्छा करना चाहिए. स्वामी जी महाराज ने कहा कि लज्जा हमारी राष्ट्र की संस्कृति है. जहां लज्जा नहीं रहती है वहां सब कुछ रहने के बाद भी कुछ रहने का औचित्य ही नहीं बनता है. लज्जा मानव की गरिमा है. अगर इसे संस्कृति से हटा दिया जाये, तो पशु और मनुष्य में कोई अंतर हीं नहीं रह रह जायेगा. उन्होंने कहा कि लोग विवाह से पहले ही पत्नी के साथ फोटो खिंचवा कर दूसरे को, मित्र को भेज देते हैं. मनुष्य को गरिमा और लज्जा ( शर्म ) का ख्याल रखना चाहिए. यहीं कारण है कि हम संस्कृति को भूल जाने के कारण सभी साधन रहने के बाद भी हम निराश हैं.

भक्तिपूर्वक परमात्मा का ध्यान करना ही श्रेष्ठ प्रायश्चित है :

मन द्वारा, वाणी द्वारा, शरीर द्वारा भक्तिपूर्वक परमात्मा का ध्यान करते हुए उनके नाम गुण, लीला, धाम इन चारों का जो उपासना करता है. यह श्रेष्ठ प्रायश्चित है. यह जितना श्रेष्ठ प्रायश्चित है उतना श्रेष्ठ प्रायश्चित यज्ञ, दान, तप भी नही है. यज्ञ, दान, तप करने वाला का हो सकता है उसके पापों का मार्जन न हो. लेकिन जो मन से वाणी से पवित्र होकर नाम गुण, लीला, धाम इन चारों का जो भावना करता है. यहीं सबसे श्रेष्ठ प्रायश्चित है. मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि स्वामी जी के दर्शन करने हेतु काफी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. यज्ञ समिति के तरफ से काफी संख्या में कार्यकर्ता लोगों की सेवा में लगे हुए हैं. सुबह से यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने हेतु काफी संख्या में महिला तथा पुरुष उत्साह पूर्वक जुट रहे हैं. दूर से आने वाले व्यक्तियों के लिए रहने खाने की बहुत ही बढ़िया व्यवस्था की गई है. खजुरिया सहित आसपास के गांव के लोग काफी उत्साह पूर्वक यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए हैं. पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >