बिहटा घाट से अवैध बालू लदे सात ट्रक पांच ट्रैक्टर और एक लोडर मशीन जब्त

पुलिस व खनन विभाग की टीम ने की छापेमारी, बालू माफियाओं में मची खलबली

आरा

. पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के निर्देश पर भोजपुर पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ मंगलवार की रात कार्रवाई की गयी, जिसमें जिला खनन पदाधिकारी एवं पीरो अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पीरो, सहार, चौरी, सिकरहटा, तरारी, इमादपुर, हसनबाजार थानाध्यक्ष सहित सशस्त्र बलों की संयुक्त छापेमारी में सात अवैध बालू लदा ट्रक, दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर एवं एक लोडर मशीन को बिहटा बालू घाट से जब्त किया गया. वहीं, मुफस्सिल थानाध्यक्ष के द्वारा अपने थाना क्षेत्र में छापेमारी में तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किये गये. इस प्रकार भोजपुर जिले में कुल सात अवैध बालू लदा ट्रक, पांच अवैध बालू लदे ट्रैक्टर तथा एक लोडर मशीन को जब्त किया गया है. इस संबंध में जिला खनन विभाग के द्वारा इन सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ छापेमारी लगातार जारी रहेगी.वहीं इस दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे माफियाओं और वाहन चालकों में पूरी रात खलबली मची रही. बुधवार के दिन में भी बालू घाटों पर वाहनों की संख्या न के बराबर दिखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >