नई दिल्ली से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, आरा जंक्शन पर भी ठहराव; जानें टाइम टेबल

रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और दानापुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 4 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगी, जिसमें आरा जंक्शन पर भी ठहराव होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

New Delhi Danapur Special Train : रेलवे ने यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. दिल्ली-अलीगढ़-गोविंदपुरी (कानपुर)-प्रयागराज-डीडीयू के रास्ते चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन आरा जंक्शन पर भी रुकेगी. इससे आरा समेत आसपास के यात्रियों को दिल्ली की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

स्पेशल ट्रेन का मार्ग और प्रमुख ठहराव

यह ट्रेन दिल्ली-अलीगढ़-गोविंदपुरी (कानपुर)-प्रयागराज-डीडीयू के रास्ते संचालित होगी. आरा जंक्शन पर ठहराव होने से स्थानीय व आसपास के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी.

नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल (04090) का समय

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04090 नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल का परिचालन 4 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा. यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 11:30 बजे खुलेगी और अगले दिन 11:10 बजे डीडीयू, 12:30 बजे बक्सर तथा 13:20 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन 15:00 बजे दानापुर पहुंचेगी.

दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल (04089) का समय

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04089 दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन 5 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को होगा. यह ट्रेन दानापुर से 16:40 बजे खुलेगी और 17:08 बजे आरा जंक्शन, 17:50 बजे बक्सर तथा 21:00 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन सुबह 09:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

सप्ताह में परिचालन का दिन और अवधि

गाड़ी संख्या 04090 प्रत्येक शुक्रवार को 4 से 25 सितंबर तक और गाड़ी संख्या 04089 प्रत्येक शनिवार को 5 से 26 सितंबर 2026 तक चलेगी.

नियमित ट्रेनों में भीड़ से मिलेगी राहत

स्पेशल ट्रेन के परिचालन से दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने के साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होने की उम्मीद है.

भोजपुर के यात्रियों को मिलेगा विशेष लाभ

आरा जंक्शन पर दोनों दिशाओं में ठहराव होने से भोजपुर जिले के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >