आरा वालों के लिए खुशखबरी! इस नहर पर बनने जा रहा नया पुल

New Bridge in Bihar: बिहार के आरा शहर के वार्ड नंबर 36 के श्री टोला मोहल्ले में सरदार पटेल बस पड़ाव के पास नहर पर डबल लेन का बड़ा पुल बनाया जाएगा. इसके निर्माण में कुल 50 लाख रुपए की लागत आएगी.

New Bridge in Bihar: बिहार के आरा शहर के वार्ड नंबर 36 के श्री टोला मोहल्ले में सरदार पटेल बस पड़ाव के पास नहर पर डबल लेन का बड़ा पुल बनाया जाएगा. इसके निर्माण में कुल 50 लाख रुपए की लागत आएगी. मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति बहुल बड़ी आबादी के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है. सांसद की निधि से पुल और संपर्क पथ का निर्माण होगा. इसके लिए सांसद ने जिला योजना पदाधिकारी को गत 25 अगस्त को पत्र भेजा है. इस संबंध में जिला योजना पदाधिकारी की तरफ से कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजकर टेंडर की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया है.

शहर तक जाने के लिए छोटी पुलिया का सहारा

मिली जानकारी के अनुसार लोगों को मोहल्ले से निकलकर शहर तक जाने के लिए सिंगल छोटी पुलिया में काफी संकीर्णता के बीच किसी तरह छोटे वाहन के जाने का रास्ता मुश्किल से था. यदि इस पुल में कोई टेम्पो, ई रिक्शा या कार पार कर रही हो तो कोई व्यक्ति इसमें नहीं पार कर सकता. यदि कोई व्यक्ति इस दौरान इसमें प्रवेश कर जाए, तो दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है.

कई बुनियादी सुविधाओं की मांग

अब लोग नगर निगम की तरफ से बुनियादी सुविधाएं मिलने की आस लगाए हैं. यहां के लोग नल जल योजना से पानी की आपूर्ति बहाल करने, बड़े नाले का निर्माण, दो सामुदायिक भवन का निर्माण, सामुदायिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, यूरिनल, नाली- गली, पार्क सहित अन्य सुविधाएं बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लोगों की मांग हुई पूरी

शहर के श्री टोला मोहल्ले में लोगों को बहुत सारी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. इस मोहल्ले में पतली पुलिया की समस्या और लोगों की अपील के बाद पुल निर्माण का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में जिला योजना पदाधिकारी को पत्र के साथ 50 लाख रुपए की राशि की अनुशंसा कर दी गई है. इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर विभाग की तरफ से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: अब फर्राटेदार दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन बाईपास और रिंग रोड से बिहार के इस जिले को मिलेगी रफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर