आरा युवक मौत मामले में हत्या की FIR दर्ज, दोस्त मुकेश यादव गिरफ्तार, पिता के बयान पर हुई कार्रवाई

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में श्री टोला निवासी युवक की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त मुकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों का आरोप है कि दोस्त ने नशीली चीज़ खिलाकर हत्या की है.

Arrah Murder Case : आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला निवासी युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मृतक के पिता जोगिन्द्र राम के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज प्राथमिकी में श्री टोला निवासी पीतांबर सिंह के पुत्र मुकेश कुमार यादव को नामजद किया गया है. हालांकि प्राथमिकी में उनके द्वारा कोई कारण एवं विवाद का जिक्र नहीं किया गया है.

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी

इधर, प्राथमिकी दर्जोपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त मुकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

घर से बुलाकर ले जाने और बस स्टैंड से शव मिलने की घटना

बता दें कि शुक्रवार की सुबह राजेश्वर पासवान जब अपने घर पर था, तभी मुकेश कुमार यादव उसे घर से बुला अपने साथ ले गया था. इस बीच शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड से उसका शव बरामद हुआ था.

नशीली चीज खिलाकर हत्या करने का परिजनों का आरोप

तब परिजनों द्वारा उसके दोस्त मुकेश कुमार यादव पर ही किसी नशीली चीज को खिलाकर हत्या करने की बात कही गई थी.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >