आपसी झगड़े में मां ने बेटे को पटककर मार डाला

पति-पत्नी की आपसी झगड़े में कलयुगी मां ने अपने ही मासूम बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला. इलाज के लिए सदर अस्पताल के एसएनसीयू में लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

आरा.

पति-पत्नी की आपसी झगड़े में कलयुगी मां ने अपने ही मासूम बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला. इलाज के लिए सदर अस्पताल के एसएनसीयू में लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृत बच्चा दिल्ली के पंजाबी बाग जिला के नागलोई थाना क्षेत्र के निहाल विहार निवासी रविनेश कुमार का ढाई माह का पुत्र है. इधर मृत बच्चे के पिता रविनेश कुमार ने बताया कि करीब पन्द्रह दिनों से उसकी पत्नी जूही देवी की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही है. जिसके कारण वह बराबर झगड़ा करती है. शनिवार को वह अपनी पत्नी जूही देवी एवं दोनों बच्चों के साथ ट्रेन पर सवार होकर अपने ससुराल कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव आ रहा था. तभी ट्रेन में ही बीच रास्ते मे उसकी पत्नी से घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान उसकी पत्नी द्वारा उसके साथ हाथापाई व झोटा-झोटी की गयी. उसकी पत्नी द्वारा उसके हाथ में दांत भी काट लिया गया. रविवार को जब वे लोग आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन से उतरे तो फिर उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया. उस दौरान उसकी पत्नी द्वारा उसके ढाई माह के बेटे को उठाकर प्लेटफाॅर्म पर पटक दिया गया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी. इसके बाद उन दोनों के द्वारा उसे इलाज के लिए आरा अस्पताल के एसएनसीयू में लाया गया. लेकिन इलाज के लिए ले जाने से पहले दोबारा दोनों पति-पत्नी झगड़ा करने लगे. तभी उसकी पत्नी द्वारा अपने बेटे को गोद में उठाकर दोबारा जमीन पर पटक दिया गया. जब वहां मौजूद लोगों ने दोनों को झगड़ते और झगड़े के दौरान बच्चे को पटकते देखा तो उन्होंने बच्चे को उससे छुड़ाया और जख्मी बच्चे इलाज के लिए सदर अस्पताल सीएनसीयू में ले गये. जहां चिकित्सक ने देख बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से उंसके शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस घर ले गये. जबकि दूसरी दूसरी तरफ मृत बच्चे की मां जूही देवी ने बताया कि जब वह गर्भवती थी तो उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और कहा कि तुम किराए पर रहो. उसका इलाज भी नहीं कराया. जिसको लेकर वह उस समय अपने मायके दौलतपुर गांव चली आयी थी. प्रसव हो जाने के बाद वह वापस दिल्ली चली गई थी. शनिवार को वह अपने पति रविनेश कुमार एवं दोनों बच्चों के साथ ट्रेन पर सवार होकर अपने मायके दौलतपुर आ रही थी. उसी दरमियान उनके बीच झगड़ा हो गया. तभी उसके बच्चे की तबीयत खराब हो गई तो वह आरा स्टेशन उतरी और बच्चे को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आयी. वहीं दूसरी तरफ उसने बच्चे को जमीन पर पटकने की बातों से साफ इनकार किया है. उसने बताया कि पैर फिसल जाने के कारण मैं गिर गयी. जिसके कारण उसके बच्चे को चोट लग गयी. उधर आरा शहर के वार्ड नंबर आठ के वार्ड पार्षद सम्राट सक्सेना ने बताया कि आधा घंटा पहले हम लोगों ने देखा कि दोनों पति-पत्नी आपस में झगड़ा कर रहे थे. झगड़े के बीच में ही महिला ने अपने ढाई माह के बेटे को गोद में उठाकर जमीन पर पटक दिया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि मृत बच्चा अपने दो भाई में बड़ा था. उसके परिवार के मां जूही देवी एवं एक बड़ा भाई पीयूष है. घटना के बाद मृत बच्चे के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर