आरा तनिष्क कांड का मास्टरमाइंड निकला देश का सबसे बड़ा 'गोल्ड थीफ', जेल से नेटवर्क बना ऐसे जोड़ी थी टीम

Arrah Tanishq Loot: आरा के बहुचर्चित तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. 10 करोड़ की इस लूट की साजिश पश्चिम बंगाल की जेल में बंद कुख्यात सुबोध सिंह ने रची थी. पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी चंदन उर्फ प्रिंस ने पूछताछ में इसकी पुष्टि की है.

Arrah Tanishq Loot: बिहार के आरा शहर में स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से 10 करोड़ की लूट मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. इस हाई-प्रोफाइल केस की साजिश पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल से रची गई थी. पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी चंदन कुमार उर्फ प्रिंस ने बताया कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह ने ही उसे लूट के लिए टीम तैयार करने का निर्देश दिया था.

जेल से चलाया नेटवर्क, तकनीक से जोड़ी टीम

प्रिंस ने बताया कि उसने जेल में रहते हुए तकनीकी साधनों से एक ग्रुप बनाया और लूट के लिए अपराधियों को जोड़ना शुरू किया. इस पूरी टीम का नेतृत्व चुनमुन झा कर रहा था, जो बाद में एक मुठभेड़ में मारा गया. बंगाल के जेल में बंद सुबोध सिंह, जो खुद नालंदा का निवासी है, उसे अपराध जगत में “गोल्ड थीफ” के नाम से जाना जाता है.

रॉकी को दी गई थी शोरूम में घुसने की जिम्मेदारी

पूछताछ में रॉकी उर्फ राजा ने बताया कि उसे लूट के लिए 10 लाख रुपए देने का वादा किया गया था. शुरुआत में उसने इनकार किया, लेकिन सुबोध की धमकी के बाद वह तैयार हुआ. उसका काम था कि शोरूम में घुसते ही गार्ड की बंदूक छीनकर कर्मचारियों को पिस्टल के बल पर बंधक बनाना.

लूट के बाद खुद बन गया शिकार

लूट के बाद रॉकी अपने दो साथियों के साथ गंगा घाट के रास्ते छपरा भाग रहा था, तभी बालू माफिया ने उसे लूट लिया. माफिया ने उससे दो पिस्टल और 128 ग्राम सोने की ज्वेलरी लूट ली, लेकिन नाव से उन्हें पार भी करा दिया.

आठ आरोपियों से पूछताछ, जेल वापस भेजा गया

इस केस में वैशाली, बक्सर और भोजपुर के कुल आठ आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ की गई. इसमें मास्टरमाइंड प्रिंस, ओंकारनाथ उर्फ शेरू, लाइनर विशाल सिंह सहित कई शामिल हैं. पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को फिर से मंडल कारा भेज दिया है.

मास्टरमाइंड चंदन ने की थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

पूछताछ में मास्टरमाइंड चंदन ने बताया कि वो पेशे से इंजीनियर रहा है. उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. उसके बाद गुजरात के सूरत से साइबर सिक्युरिटी की भी पढ़ाई की थी. बता दें कि पुलिस ने 5 अप्रैल को मंडल कारा से शेरु सिंह और चंदन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी.

Also Read: बिहार में सास ने बहू को प्रेमी संग कमरे में पकड़ा, फिर उठाया ऐसा कदम की गांव वाले भी चौंक गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >