शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में आरा, बड़हरा व उदवंतनगर प्रखंड के विद्यालयों से चार-चार शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए

आरा.

जिला स्कूल में एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आइसीटी लैब स्कूल टीचर ट्रेनिंग का आयोजन डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के सात केंद्रों पर किया गया. जिला स्कूल आरा, बड़हरा, उदवंतनगर प्रखंड के विद्यालयों से चार-चार शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए. जिला स्कूल में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने वाले उज्ज्वल राज के प्रशिक्षण देने की कला की सराहना कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान चंदन प्रभाकर ने भी की. मुख्य प्रशिक्षक उज्ज्वल राज के नेतृत्व में तीन अन्य प्रशिक्षकों ने भी अच्छे ढंग से प्रशिक्षण देने का काम किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >