महागठबंधन की सरकार बनी, तो शिक्षा ऋण होगी माफ : डॉ अजय

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने किया शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन

आरा.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में होटल ग्रांड में हुआ. कार्यक्रम के मुख्य ऑर्गेनाइजर पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण रही. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र शर्मा ने किया.

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान के विधायक मुकेश भाखर ने बताया कि यह संवाद विशेष रूप से छात्र-छात्राओं एवं आम कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद हेतु आयोजित किया गया है. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आप इस देश के सिर्फ भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे सशक्त आवाज भी हैं. आज जब शिक्षा का बजट घटाया जा रहा है, विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ रही है, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के नाम पर अनावश्यक परेशान किया जा रहा है और रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं, तब यह जरूरी हो गया है कि हम मिलकर सवाल करें क्या यह वही ””नया भारत”” है, जिसका सपना दिखाया गया था? उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर केंद्र और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो छात्र-छात्राओं की जितनी भी शिक्षा ऋण है़. सबसे पहले माफ किया जायेगा. कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात तो करती है, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे अलग है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि देश में एक बदलाव लाना है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक राम, मुख्य अतिथि राजस्थान के विधायक मुकेश भाखर, कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बैद्यनाथ शर्मा, प्रो सुरेंद्र नारायण सिंह, प्रो बलिराज ठाकुर, डॉ शशि सिंह, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस के जिला आब्जर्वर पुष्पेंद्र साहू, जितेन्द्र शर्मा, संतोष पांडेय सहित हजारों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >