महिला संवाद यात्रा छलावा साबित हुआ : शाहनवाज

भाकपा माले ने कार्यक्रम में जुटी महिलाओं को सरकार की विफलता के बारे में बताया

जगदीशपुर.

नगर के शांति कॉम्प्लेक्स में भाकपा माले और ऐपवा के द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया. महिला संवाद में उपस्थित आइसा जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि महिला सशक्तीकरण, मुख्यमंत्री के प्रिय विषयों में शामिल रहा है. महिलाओं में लगातार घटते प्रभाव को फिर से हासिल करने के लिए पूरे राज्य में सरकार द्वारा गांव-गांव में महिला संवाद आयोजित किया जा रहा है.

संवाद में सरकार की तथाकथित उपलब्धियां गिनायी जा रही हैं और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संवाद में उठी समस्याओं को हल करने का दिखावा भी किया जा रहा है, लेकिन अगर किसी ने माइक्रोफाइनेंस का कर्ज, रोजगार, स्कीम वर्कर्स की समस्याओं, महिला हिंसा और व समस्याएं जिनसे बिहार की महिलाएं हर दिन जूझ रही हैं, जैसे सवाल उठाने पर उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है. इसीलिए महिलाओं के सम्मान, न्याय, सुरक्षा और अधिकार की खातिर संघर्ष के लिए महिलाओं की अदालत पूरे राज्य में लगायी जा रही है. संवाद में उपस्थित इनौस जिला सह सचिव राजू राम ने कहा महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार चाहिए, लेकिन सरकार इसके लिए कुछ नहीं कर रही है. इसीलिए हमलोग ने तय किया की संवाद के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करेंगे. कार्यक्रम में आइसा जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, इनौस जिला सहसचिव राजू राम, आइसा नेता अरशद हाशमी, गणेश कुशवाहा, चिंता देवी, नीतू देवी, नूरी देवी, गुड़िया कुमारी, सोनामति बबिता, विक्रमा देवी, सुमन कुमारी, आयुकती देवी, रेखा उर्मिला देवी, शमसुल, प्रदीप नट आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >