गाली-गलौज करने का विरोध करने पर चाचा ने की भतीजे की पिटाई

टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ले में रविवार की सुबह हुई घटना

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ले में रविवार की सुबह गाली-गलौज का विरोध करने पर चाचा ने भतीजे की जमकर पिटाई कर दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके इसके बाद टाउन थाना गश्ती पुलिस द्वारा उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला निवासी संतोष कुमार का 18 वर्षीय से पुत्र सन्नी कुमार है. बता दें कि वह पूर्व में चिंता के मामले में जेल भी जा चुका है और कुछ दिन पूर्व बेल पर आया है. इधर जख्मी युवक के पिता संतोष कुमार ने बताया कि वह बराबर घर में पैसे की मांग करता है और गाली-गलौज करता है. रविवार की सुबह वह अपने चाचा को गाली दे रहा था. तभी उसने मना किया पर वह नहीं माना. इसके बाद गुस्से में जाकर उसके चाचा ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >