लूट के प्रयास में अपराधियों ने मनरेगा कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर धोबीघाटवा मोड़ के समीप मारी गोली

पीरो.

शुक्रवार की रात लुटेरों ने जगदीशपुर प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को गोली मार दी है. अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली मनरेगा कर्मी बिट्टू कुमार के मुंह से होते हुए बाहर निकल गयी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जख्मी को पीरो अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी रमाकांत का पुत्र बिट्टू कुमार जगदीशपुर के प्रखंड मनरेगा कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है. शुक्रवार की देर शाम वह जगदीशपुर से अपनी बाइक से पीरो की ओर आ रहा था. इसी क्रम में रात्रि करीब नौ बजे पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर धोबीघाटवा मोड़ के समीप लूट के प्रयास में घात लगाये अपराधियों ने बिट्टू को गोली मार दी. चर्चा के अनुसार धोबीघाटवा मोड़ के समीप हथियारबंद अपराधी बिट्टू कुमार की बाइक को रोककर उसे लूटने का प्रयास कर रहे थे और विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी. हालांकि जख्मी युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसके द्वारा घटना की जानकारी नहीं दी जा सकी है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >