बसंतपुर में लू लगने से युवा किसान की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में मंगलवार की दोपहर हुई घटना

आरा

. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में मंगलवार की दोपहर लू लगने के कारण एक युवा किसान की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृत किसान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव वासी स्व. दारोगा राय के 30 वर्षीय पुत्र राम दयाल यादव हैं एवं वह पेशे से किसान थे. इधर मृतक के छोटे भाई गोकुल राय ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह खेत पटाने गये थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. इसके बाद परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवायी. वहीं पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृत युवा किसान की मौत लू लगने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा. बताया जाता है कि मृतक अपने छह भाइयों में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी चंचल देवी व दो पुत्री चांदनी, जूही एवं एक पुत्र आर्यन है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >