आरा में ट्रेन से गिरकर युवक की गयी जान

आरा रेलवे स्टेशन के पूरब साइड नहर स्थित फ्लाइओवर के समीप हुई घटना

आरा. दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के पूरब साइड नहर स्थित फ्लाइओवर के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव वार्ड नंबर 10 निवासी लालजी पासवान के 46 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न पासवान है एवं वह पैसे से मजदूर थे. इधर मृतक के भाई इधर मृतक के साले निर्मल पासवान ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने भाई से मिलने के लिए पटना जिला के फुलवारी शरीफ गये थे. रविवार की सुबह जब वह ट्रेन से वापस आर लौट रहे थे. उसी बीच यह घटना हो गयी, लेकिन रविवार की रात करीब 10 बजे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनके मोबाइल में मिले कागज पर लिखा मोबाइल नंबर से फोन द्वारा घटना की जानकारी मिली. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पहुंचे. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी. सूचना पाकर रेल पुलिस घटना तक पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी शीला देवी दो व पुत्री श्वेता,सुमन एवं एक पुत्र राज किशोर है. हादसे के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. वहीं इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी शीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >