कोईलवर अंचल क्षेत्र के चनपुरा गांव निवासी एक रैयत ने अपनी जमीन पर कथित रूप से गलत तरीके से बाउंड्री कराए जाने का आरोप लगाते हुए अंचलाधिकारी से जांच व कार्रवाई की मांग की है.
अंचलाधिकारी को दिए आवेदन में चनपुरा निवासी हरेंद्र कुमार ने कहा है कि उनकी जमीन मौजा हरीपुर, थाना संख्या-128, खाता संख्या-06 एवं प्लॉट संख्या-1706 में स्थित है.
आवेदन के अनुसार, उक्त जमीन पर मानव सेवा समिति से जुड़े जितेंद्र कुमार यादव द्वारा बाउंड्री कराई जा रही है.
इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई तथा बाउंड्री का कार्य जारी रखा गया.
निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग
आवेदक ने अंचलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए उनकी जमीन को गलत तरीके से कराई जा रही बाउंड्री से मुक्त कराने और संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है.
राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद होगी कार्रवाई: प्रशासन
इधर, अंचल प्रशासन का कहना है कि आवेदन प्राप्त हो गया है. संबंधित कर्मचारी के माध्यम से राजस्व अभिलेखों एवं स्थल की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी
