दो पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाने गये छात्र की पीट-पीटकर हत्या

नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना

आरा/अगिआंव.

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाने गये छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव निवासी संतोष कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है एवं वह 10वीं कक्षा का छात्र था. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये हैं. इधर मृत छात्र के पिता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके पट्टीदार बिगन यादव के बेटे सुनील कुमार व दूसरे पट्टीदार के लड़के आपस में खेल रहे थे. उसी दौरान उनके बीच हुए विवाद को लेकर दोनों पक्ष झगड़ा करने लगे, तभी उनका बेटा दुकान से घर आया और उनके बीच झगड़ा सुलझाने चला गया. उसी दौरान दूसरे पट्टीदार के लड़कों द्वारा उसके सिर पर लोहे के रॉड से मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी. वहीं, दूसरी ओर मृत छात्रा के पिता संतोष कुमार सिंह ने अपने पट्टीदार के ही कल्लू एवं सुनील नामक लड़के पर झगड़ा सुलझाने गये अपने बेटे राहुल कुमार के सिर पर लोहे के रॉड से मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. इस मामले में नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था. उसी दौरान उसके सिर पर लाठी से मार दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि मृत छात्र अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां पूनम देवी व एक भाई रवि एवं एक बहन रूबी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृत छात्र की मां पूनम देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.