आरा जंक्शन बना रील्स बनाने की दीवानगी का अड्डा

आम यात्रियों को इनकी हरकत से हो रही परेशानी

आरा.

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और रील्स की दीवानगी ने रेलवे जंक्शन को भी अपनी चपेट में ले लिया है. आरा रेलवे जंक्शन पर इन दिनों इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स व शॉर्ट वीडियो बनाने का नया अड्डा बन गया है. स्टेशन पर उतरने व चढ़ने वाले युवा- युवती और महिलाओं में सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने की होड़ इस कदर हावी हो गयी है कि वे स्टेशन को शूटिंग स्पॉट में तब्दील करने लगे हैं.

हर दिन स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के भीतर रील्स बनाते युवक-युवतियां नजर आते हैं. हद तो तब हो गयी, जब युवक चलती हुई साइकिल पर लिफ्ट में प्रवेश करता है और उसका भी रील्स बन जाता है. वहीं एक यात्री बैग लेकर लिफ्ट के पास आता है, तो रील्स बनाने वाले एक युवक लिफ्ट का इस्तेमाल साइकिल के लिए करता है, वहां दूसरा यात्री मजबूर होकर सीढ़ी से जाते हुए देखे जाते हैं. बता दें कि जंक्शन जैसे स्थान पर इस तरह की गतिविधियां नियमों के विरुद्ध हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक जीआरपी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इस संबंध में आरा आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर फोटो और वीडियो शूट करने की अनुमति नहीं है. ड्यूटी के दौरान हम कई बार कुछ युवाओं -लड़के और लड़कियों को रील वीडियो बनाते हुए देखते हैं. ऐसे मामलों में हम उन्हें समझाकर डांट-फटकार के साथ सख्त हिदायत देते हुए वहां से हटा देते हैं. यदि वरीय पदाधिकारियों से निर्देश प्राप्त होता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >