Bihar: निकलने वाली थी बारात निकल गई अर्थी, पेड़ से लटका मिला दूल्हे का शव

Bihar: बिहार के आरा में शादी से महज तीन घंटे पहले दूल्हे ने आत्महत्या कर ली. आम के बगीचे में पेड़ से उसका शव लटका मिला. हाथ पर 'पूजा' लिखा था. बारात की तैयारी चल रही थी, घर में खुशियां थीं, अचानक मातम छा गया.

Bihar: बिहार के आरा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शादी से महज तीन घंटे पहले दूल्हे ने आत्महत्या कर ली. संजीत कुमार, जो पटना के दीघा में कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर था, बुधवार को बारात निकलने की तैयारी कर रहा था. उसने न सिर्फ अपने लिए शादी की शॉपिंग की थी, बल्कि होने वाली पत्नी को नए कपड़ों की तस्वीर भी भेजी थी. लेकिन उसी दोपहर उसका शव गांव के पास आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला.

बचपन के दोस्त से हुई आखिरी बातचीत

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव की है. संजीत (30), स्व. भुनेश्वर यादव का छोटा बेटा था. परिजनों के मुताबिक, वह घर से अचानक निकल गया था. उसी समय गांव का एक 9 साल का लड़का आम तोड़ने गया था. वहीं उसकी संजीत से मुलाकात हुई. दोनों ने एक-दूसरे से आम के बहाने बातचीत की, लेकिन जब लड़का कुछ देर के लिए वहां से हटा, संजीत ने फांसी लगा ली. लड़के ने शोर मचाया, तब जाकर लोग मौके पर पहुंचे.

हाथ पर लिखा था दुल्हनिया का नाम

शव की तलाशी लेने पर हाथ पर ‘पूजा’ नाम लिखा मिला, जो कि उसकी होने वाली पत्नी का नाम है. परिवार वालों का कहना है कि सुबह संजीत ने फोन पर अपनी मंगेतर से बात की थी. जो कपड़े खरीदे थे, उनकी तस्वीरें भी भेजी थीं. घर में सभी लोग शादी की रस्में निपटाने और बारात निकलने की तैयारी में जुटे थे.

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया. संजीत तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. उसकी बहन पूनम देवी और भाई रंजीत कुमार हैं. शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक यह घटना सब कुछ खत्म कर गई.

Also Read: बिहार विधानसभा में घुसे 7 आतंकी! तीन धमाकों के बीच सेंट्रल हॉल पर लिया कब्जा, सामने आई मॉकड्रिल की तस्वीर

अब भी रहस्य है मौत की वजह

परिजनों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि सब कुछ सामान्य होते हुए भी संजीत ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया. जिस लड़के ने अंतिम बार उससे बात की थी, वह भी सदमे में है और अब उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर