भोजपुर : चंडीगढ़ से बिहार आ रही थी लाखों की शराब, बिहिया में कंटेनर पकड़ा गया

भोजपुर जिले में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक दस चक्का कंटेनर से करीब 55 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई है. इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

भोजपुर जिले में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दस चक्का कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. वाहन जांच के दौरान बिहिया थाना क्षेत्र के बिहियां चौरास्ता मोड़ के पास से कंटेनर पकड़ा गया. इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, बक्सर-पटना फोरलेन पर पकड़ा गया कंटेनर.

जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को सूचना मिली कि चंडीगढ़ से कंटेनर के जरिए भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है.

निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में बनी टीम, जांच में मिली सफलता.

सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त मद्यनिषेध ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया. टीम ने बक्सर-पटना फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान यूपी नंबर के एक दस चक्का कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई.

कंटेनर से मिली 13776 बोतलें, शराब की कीमत करीब 55 लाख रुपये.

जांच के दौरान कंटेनर से 13776 पीस में कुल 4448.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 55 लाख रुपये आंका गया है. बताया जा रहा है कि शराब को चंडीगढ़ से बिहार लाया जा रहा था.

पंजाब के रहने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय.

मौके से कंटेनर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला थाना क्षेत्र स्थित अर्बन स्टेट लेबर कॉलोनी निवासी स्व. प्रेम सिंह के पुत्र नव ज्योति सिंह और तलवंडी निवासी बक्सिस सिंह के पुत्र हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है.

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की कार्रवाई, जांच जारी.

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव, सहायक अवर निरीक्षक राणा विकास कुमार के अलावा मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

Also Read : नालंदा : झमाझम बारिश से राजगीर के कई इलाकों में जलजमाव, सड़कों पर बहने लगा नालों का पानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >