Firing in Arrah: इंस्‍टाग्राम के ऑनलाइन चैट से उठी चिंगारी, आरा की सड़कों पर गोलीबारी, दो लोग घायल

Firing in Arrah: भोजपुर जिले में सोशल मीडिया विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इंस्टाग्राम पर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई. इस दौरान एक इंटर छात्र को गोली लगी और एक बुजुर्ग घायल हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Firing in Arrah: आरा के नवादा थाना के बहिरो मोहल्ले में गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया. इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी जो बाद में मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गई. फायरिंग के दौरान एक इंटरमीडिएट छात्र को गोली लग गई और एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घायल अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र निवासी अरविंद सिंह के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. नीतीश अभी पढ़ाई कर रहे हैं. घायल बुजुर्ग की पहचान बहिरो मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रंगराहित यादव के पुत्र 60 वर्षीय शिवजी यादव के रूप में हुई है. दोनों का इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मामले की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना अध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के बाद जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर हुए विवाद में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: ऐसा हो सकता है महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला, पिछले बार से कम सीटों पर लड़ेगी राजद और कांग्रेस कांग्रेस, फायदे में VIP

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >