आरा.
नवादा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंधन टोला माल गोदाम के पास से सोमवार को 33.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. हालांकि दो तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की बंधन टोला माल गोदाम के पास शराब की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन उपरांत जब पुलिस वहां पहुंची, तभी पुलिस को देख दोनों तस्कर माल गोदाम की दीवार गिरा का शोर मचाकर दीवार तड़पकर भाग निकले. जब पुलिस वहां पहुंची और वहां रखे बोरे की तलाशी ली, तो उनमें से 33.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसके पश्चात नवादा थाना में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
