छत से गिरकर बुजुर्ग जख्मी

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़कागांव में हुई घटना

आरा.

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़कागांव (अख्तियारपुर) में मंगलवार की दोपहर छत से गिरकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव (अख्तियारपुर) निवासी 68 वर्षीय मिथिलेश कुमार पांडेय हैं.

इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह स्नान करने के बाद छत पर गये थे. उसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बुजुर्ग को सिर में काफी चोटें आयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >