अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोग जख्मी

शाहपुर एवं टाउन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई घटना

आरा.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत दो लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पहली घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव की है, जहां मंगलवार की सुबह बाइक सवार ने शौच करने जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव निवासी 70 वर्षीय मोतीलाल चौधरी हैं. हादसे में जख्मी बुजुर्ग का दाहिना पैर एवं दाहिना हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया है. जबकि दूसरी घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां बांध के समीप की है, जहां मंगलवार की सुबह दो ऑटो की आपसी टक्कर में ऑटो में किनारे बैठी किशोरी जख्मी हो गयी. तब उसके साथ रहे उसके मन के द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जख्मी किशोरी धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी नागेंद्र कुमार की 16 वर्षीया पुत्री प्रतिज्ञा कुमारी है. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वह ऑटो द्वारा अपनी मां के साथ आरा आ रही थी. उसी दौरान पीछे से आ रहे ऑटो ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे वह जख्मी हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >