किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज

चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोर के साथ हुई घटना

चरपोखरी.

थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट कर अप्राकृतिक यौनाचार करने व इसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में चरपोखरी थाना में पॉस्को एक्ट, कांड संख्या 253/ 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में पीड़ित किशोर के पिता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि चार नवंबर को उनका पुत्र शौच के लिए गांव के समीप स्थित नहर के पास गया था, जहां से नामजद लोगों द्वारा किशोर को जबरन घसीटकर पैक्स गोदाम में ले जाया गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया. साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाया गया. इसके बाद किशोर के साथ मारपीट कर थाना में शिकायत नहीं करने की धमकी भी दी गयी. मामले में पीड़ित के पिता द्वारा चरपोखरी थाने में गांव निवासी नीरज कुमार, कन्हैया कुमार पाठक, कुंदन कुमार व जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिउल गांव निवासी निखिल कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिक दर्ज करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बयान को लेकर कोर्ट में पेशी है. इसके बाद मामला और स्पष्ट हो पायेगा. उन्होंने बताया कि पीड़ित का कहना है कि आरोपित लोगों द्वारा डराया धमकाया जा रहा था, जिसके कारण घटना के सप्ताह गुजर जाने के बाद थाना पहुंचा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >