पूर्व विधायक सह जदयू नेता विजेंद्र यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

इनके साथ अन्य कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

आरा. पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इनके साथ अन्य कई जदयू पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विजेंद्र यादव ने कहा कि मैं जिस दल में रहा, उसमें निष्ठा के साथ काम किया. पद की कोई लालच नहीं है. लगातार गठबंधन के साथ रहा. उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई नियम कानून नहीं है. पूर्व विधायक ने बीजेपी के आरा सांसद आरके सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके व्यवहार के कारण ही मैंने इस्तीफा दिया. जदयू के साथ भाजपा का गठबंधन है, लेकिन भाजपा सांसद द्वारा लगातार जदयू कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी गयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने कहा कि जगदीशपुर में आयोजित नीतीश कुमार जी की रैली में भाजपा का कोई नेता नहीं गया. भाजपा सरकार द्वारा लगातार एकतरफा कार्रवाई की जा रही है. मुख्तार अंसारी से लेकर कई नेताओं की हत्याएं करवा दी गयीं. जबकि भाजपा की शह पर ब्रजेश सिंह और विनित सिंह खुलेआम घुम रहे हैं. पूर्व विधायक विजेंद्र यादव के साथ इस्तीफा देने वालों में शशि कुशवाहा, मो महमूद अंसारी, सुशील कुमार कुशवाहा, उमेश सिंह कुशवाहा, भोला गोंड, जयशंकर प्रसाद, कमलेश्वर मिश्रा, अजय कुमार सिंह , रामसकल सिंह भोजपुरिया, जयंत यादव, कमल किशोर, मनु राठौड, रोशन महतो, राहुल सिंह, नागेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राहुल चंद्रवंशी सहित जदयू पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं.

पूर्व विधायक विजेंद्र यादव समेत कई नेता जदयू से निष्कासित : वहीं, जदयू प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी ने कहा कि पूर्व विधायक समेत कई को जदयू ने सदस्यता को रद्द करते हुए पार्टी से पदमुक्त किया. जदयू के प्रदेश नेतृत्व दल के सिद्धांतों के विपरीत कार्य करने एवं पार्टी विरोधी कार्य गतिविधियों में शामिल रहने के कारण पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष शशि कुशवाहा और संदेश प्रखंड अध्यक्ष महमूद अंसारी की सदस्यता को रद्द करते हुए दल के दायित्वों से मुक्त कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >