Arrah News : आरा जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव स्थित बधार में मंगलवार की सुबह खेत में मेड (आर) देने के विवाद में एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी गई. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा बेहरा गांव निवासी 65 वर्षीय पुत्र हरेंद्र यादव हैं. इधर, हरेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह गांव के बधार में खेत में पटवन कर रहे थे. तभी उनके गांव के ही पांच की संख्या में रहे लोग उनके खेत में मेड (आर) बनाने लगे और उनके द्वारा कहां जाने लगा कि यह जमीन मेरा है. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी हुई. जिसके बाद उक्त लोगो के द्वारा लाठी-डंडे से उनकी जमकर पिटाई कर दी गई.
आरा: खेत में मेड देने के विवाद में बुजुर्ग को पीटा, अस्पताल में भर्ती

जख़्मी बुजुर्ग का फोटो | Prabhat Khabar Network
Copied link
आरा जिले के बेहरा गांव में खेत की मेड (बाउंड्री) बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.