आरा में 2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक साथी फरार; बाइक और मोबाइल जब्त

आरा के करनामेपुर थाना पुलिस को मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 2 किलो से ज़्यादा गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया. पुलिस गिरोह के नेटवर्क की तलाश कर रही है.

मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत करनामेपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. इसी कड़ी में करनामेपुर थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के भीमपट्टी काली मंदिर के पास से रविवार को की गई, जबकि दूसरा तस्कर मौके से भागने में सफल रहा.

गिरफ्तार तस्कर के पास से 2 किलो 70 ग्राम गांजा व तीन मोबाइल बरामद हुए. वहीं, पुलिस ने एक बाइक भी जब्त कर ली है.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी जय प्रकाश मिश्रा के पुत्र शिवम कुमार मिश्रा के रूप में की गई है.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी, एसपी ने दी जानकारी

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी. उन्होंने बताया कि करनामेपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के भीमपट्टी काली मंदिर के पास मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है.

सूचना के सत्यापनोपरांत करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर भीमपट्टी काली मंदिर के पास घेराबंदी कर छापेमारी की गई.

तभी पुलिस को देख एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि सशस्त्र बल के सहयोग से दूसरे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

इसके पश्चात करनामेपुर थाना में पुलिस ने गिरफ्तार शिवम कुमार मिश्रा एवं उसके फरार एक साथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

इसके अलावा, पुलिस गिरफ्तार तस्कर के नेटवर्क को भी खंगाल रही है ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >