मवेशी चराने गया युवक सोन नदी में डूबा, चली गयी जान

मंगलवार को मवेशी चराने दियारा इलाके में गया था

कोईलवर

. कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर पंचरुखिया निवासी एक युवक की सोन नदी में डूबने से मौत हो गयी. युवक मंगलवार को मवेशी चराने दियारा इलाके में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. बुधवार को उसका शव दियारा के गदहिया घाट के समीप तैरता दिखा. जानकारी के अनुसार कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर पंचरुखिया निवासी विजय राय का 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार उर्फ हैप्पी अपने अन्य साथियों के साथ मंगलवार को मवेशी चराने दियारा की ओर गया था. मंगलवार की दोपहर को उसके साथ गये साथी खाना खाने घर आये, लेकिन वह नहीं आया. शाम को जब सबलोग अपना मवेशी लेकर घर आये और वह नहीं आया, तो परिजनों को चिंता सताने लगी. इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गयी. नदी में डूबने की आशंका को लेकर परिजनों ने मंगलवार को भी नदी में उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. थकहार कर सभी घर लौट गये, जिसके बाद बुधवार को पुनः खोजबीन शुरू की गयी. इसी क्रम में पंचरुखिया दियारा के गदहिया घाट के समीप सोन नदी से उसका शव बरामद किया गया. शव बरामद होने के बाद इसकी सूचना कोईलवर थाना को दी गयी. सूचना मिलने पर पहुंची कोईलवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >