ARA NEWS : बालू के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ डीएम ने बनायी रणनीति

ARA NEWS : जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आगामी 15 अक्तूबर से शुरू होने वाले निर्धारित घाटों पर बालू खनन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने जिलास्तरीय खनिज टास्क फोर्स एवं जिला खनिज निधि की बैठक में कहा कि 15 अक्तूबर से बालू घाटों पर बालू खनन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

आरा. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आगामी 15 अक्तूबर से शुरू होने वाले निर्धारित घाटों पर बालू खनन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने जिलास्तरीय खनिज टास्क फोर्स एवं जिला खनिज निधि की बैठक में कहा कि 15 अक्तूबर से बालू घाटों पर बालू खनन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इस दौरान अवैध बालू खनन एवं परिवहन की भी संभावना बढ़ेगी. इसे देखते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसकी सतत निगरानी करें एवं सख्ती से इस पर रोक लगाएं. इसके विरुद्ध लगातार छापेमारी करने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिया. अवैध बालू एवं खनन के विरुद्ध अलग-अलग टीम का गठन किया जायेगा.

मुख्य मार्गों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर

जिलाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि बालू लगे ट्रैकों के कारण लगातार दुर्घटनाएं होते रहती हैं. इसे देखते हुए मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाएं. उन्होंने जाम की समस्या से भी निबटने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि जाम की समस्या से निबटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम का गठन किया गया है. टीम लगातार मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर जाम की समस्या से निजात दिलायेगी.

धर्मकांटा की जांच करेगा माप-तोल विभाग

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्य मार्गों पर स्थापित धर्म कांटा एवं बालू बंदोबस्तधारियों द्वारा स्थापित धर्म कांटा की जांच माप-तौल विभाग करेगा. इसके लिए उन्होंने मापतौल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया.

सीसीटीवी को जिला नियंत्रण कक्ष से जोड़ने का निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित कर बालू घाटों पर लगे सीसीटीवी को जिला नियंत्रण कक्ष से जोड़ें. जिला खनिज निधि से प्रथम चरण में जिले के पांच कस्तूरबा विद्यालयों में मॉडल पेंटिंग कराएं, वहीं उन्होंने विद्यालयों में कंप्यूटर लगाने एवं जीर्णोद्धार कराने, 10 विद्यालयों में सोलर पैनल साइंस पार्क प्रयोगशाला का निर्माण तथा पांच आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीरो एवं जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, सीडीपीओ सहित सभी अंचलाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >