भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समेकित बाल विकास सेवाएं एवं महिला एवं बाल विकास निगम, भोजपुर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर्स, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं कन्या उत्थान योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की.
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश
गहन समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की कोताही अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.
महिला पर्यवेक्षिकाओं और वन स्टॉप सेंटर पर जोर
उन्होंने निर्देश दिया कि महिला पर्यवेक्षिकाओं से संबंधित लंबित मामलों का 15 दिनों के भीतर सुधार सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर को शीघ्र संचालित करने हेतु आवश्यक सभी कार्रवाई अविलंब पूर्ण करने का भी निर्देश दिया.
बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मी
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला परियोजना प्रबंधक, डब्लूसीडीसी, जिला मिशन समन्वयक, डीएचईडब्ल्यू, केंद्र प्रशासक, ओएससी, ओएएससी, जिला परियोजना सहायक, एनएनएम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
