जमीन विवाद में चले लाठी डंडे से दुधमुहे बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर गांव में जमीन विवाद में चले लाठी डंडे में एक दुधमुंहे बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची चार माह की थी.

कोईलवर.

थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर गांव में जमीन विवाद में चले लाठी डंडे में एक दुधमुंहे बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची चार माह की थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुराना हरिपुर गांव में उत्क्रमित विद्यालय के समीप अपने जमीन पर मिट्टी भरने को लेकर वीरबहादुर महतो और अक्षय महतो के परिवार के बीच कहासुनी हो गयी. कहासुनी बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गया. दोनों परिवारों के बीच लाठी डंडे चलने लगे. सूत्रों का कहना था कि अक्षय महतो अपने परिवार में अकेले था, तभी मिट्टी भराई को लेकर उपजे विवाद में वीरबहादुर महतो और रामराज महतो के परिवार ने लाठी डंडे से लैस होकर उसपर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे. इसी मारपीट के दौरान वीरबहादुर महतो के परिवार के किसी सदस्य द्वारा चलायी गयी एक लाठी का वार वीरबहादुर की चार महीने की दुधमुंही नतिनी को जा लगा और वो बुरी तरह जख्मी हो गयी. आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक दुधमुंही बच्ची की पहचान वीरबहादुर महतो की नातिन पम्मी के रूप में की गयी है. बच्ची वीरबहादूर की बेटी अमृता कुमारी की चार माह की बेटी थी, जो अपने घर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से अपने ननिहाल पुराना हरिपुर आयी थी. मृतका के पिता पप्पू कुमार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं. इधर घटना के बाद मृतका की मां अमृता कुमारी के बयान पर मारपीट में शामिल दूसरे पक्ष के खिलाफ कोईलवर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. इधर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी पप्पू कुमार की पत्नी अमृता कुमारी द्वारा पुराना हरिपुर निवासी नामजदों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जिसके बाद विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >