कई गंभीर कांडों का आरोपित व इनामी अपराधी भीम यादव गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस को कई कांडों का आरोपित और 2500 रुपये का इनामी अपराधी भीम यादव को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है.

आरा.

भोजपुर पुलिस को कई कांडों का आरोपित और 2500 रुपये का इनामी अपराधी भीम यादव को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. वह बहुत दिनों से फरार चल रहा था. इस पर हत्या, रंगदारी, एससी-एसटी एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं. इसकी जानकारी देते हुए एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी भीम यादव अपने गांव पवार, थाना पवना में छिपा हुआ है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इस सूचना के बाद पवना थानाध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में पुअनि देवेंद्र कुमार पासवान, डीआइयू टीम एवं थाना के सशस्त्र बलों की एक विशेष टीम गठित की गयी. इसके बाद टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पवार गांव पहुंचकर छापेमारी कर अपराधी भीम यादव को गिरफ्तार किया गया. फिर आवश्यक पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

पांच शराबी और दो धंधेबाज गिरफ्तार, 55 लीटर देसी शराब बरामद : पीरो.

पीरो और अगिआंव बाजार थाना की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच शराबियों के साथ दो शराब के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पीरो थाने की पुलिस ने स्नेही टोला निवासी सुरेंद्र चौधरी, बचरी निवासी जीतू कुमार, बरौली निवासी राजीव कुमार और काराकाट थाना क्षेत्र के चौगाई निवासी लवकुश चौधरी को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं अगिआंव बाजार थाना की पुलिस ने कटरिया निवासी उमेश मुसहर और दिनेश मुसहर नामक दो धंधेबाजों को 55 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि वीरपुरा निवासी दिनेश पांडेय को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों के खिलाफ अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

छापेमारी में तीन वारंटी गिरफ्तार : बिहिया.

बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये वारंटियों में बेलवनिया निवासी मुन्ना मिया व नगदू तुरहा एवं जमुआ निवासी अजमन राम शामिल हैं. पकड़े गये सभी वारंटियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >